शिवराज सरकार ने पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार के एक और फैसले को पलट दिया है। सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना में बड़ा बदलाव किया है। शिवराज सरकार ने योजना के तहत 51 हजार की राशि देने से इनकार कर दिया है।
पटेल के मुताबिक पूर्व की कमलनाथ सरकार ने 2019 में राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया। लेकिन मार्च तक इस योजना में हुए विवाह का काफी पैसा पेंडिंग है। कोरोना के कारण पांच महीनों में कोई सामूहिक विवाह/निकाह के कार्यक्रम नहीं हुए। इसलिए अब राज्य सरकार योजना को रिवाइज कर सकती है।
पटेल ने कहा कि "हमारी अधिकारियों के साथ बैठक हुई जिसमें उन्होंने राशि जारी करने में असमर्थता जताई। मुख्यमंत्री के साथ बैठक करके इसका हल निकालेंगे। लेकिन हम 51 हजार रुपये नहीं दे पाएंगे। हमारी सरकार विचार करेगी। हम 51 हजार देकर लोगों को भड़काने का काम नहीं करेंगे।"
किन कन्याओं को मिलती है यह राशि