फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम कमलनाथ का दावा- शिव'राज' में हुआ 2 हजार करोड़ का कर्जमाफी घोटाला

Wed, 30 Jan 2019 02:40 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कमलनाथ
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के पूर्व मुखिया शिवराज सिंह चौहान पर घोटाले का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी सरकार ने मरे हुए किसानों के नाम पर कर्ज जारी किए। कर्ज नहीं लेने वाले किसानों के नाम कर्जमाफी के लिस्ट में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई किसानों की शिकायतें सामने आ रही है। मैंने कई किसानों से मुलाकात की है। यह 2000 करोड़ से ज्यादा का घोटाला है। जांच के बाद दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

बुधवार को किसानों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि दो- तीन किसान मुझसे आकर मिले थे। उनमें से किसी भी किसान ने कर्ज नहीं लिया था लेकिन उनके नाम कर्ज लेने वाले किसानों की लिस्ट में थे। इतना ही नहीं कई ऐसे किसानों के नाम लिस्ट में थे जिनकी कर्ज माफी कर दी गई लेकिन उनके नाम पर कर्ज ही नहीं था। यह घोटाला दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का हो सकता है। हम लोग इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

चार महीने में खुलेंगी 1 हजार गौ शालाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि घोषणापत्र के अनुसार किए वादे को पूरा करते हुए कांग्रेस सरकार प्रदेश के हर जिले में गौशाला बनवाएगी। अगले चार महीने में एक हजार गौशालाओं का निर्माण होगा। प्रदेश में भाजपा 15 सालों तक सत्ता में रही मगर खुद को गौभक्त कहने वालों ने एक भी गौशाला का निर्माण नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें