फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में विधायक ने निगम कर्मी को बल्ले से पीटा, कोर्ट ने सात जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Wed, 26 Jun 2019 02:42 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
बल्ला चलाते विधायक आकाश विजयवर्गीय - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने क्रिकेट के बल्ले से निगम कर्मचारी की पिटाई कर दी। पिटाई पर मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा कि ये तो सिर्फ शुरुआत है, हम इस भ्रष्टाचार और गुंडाई को खत्म कर देंगे। हमारी कार्रवाई की लाइन- आवेदन, निवेदन और फिर दे दनादन है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में विधायक आकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


विधायक आकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आकाश को जिला कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट के बाहर सैकड़ों की संख्या में आकाश के समर्थक जमा हो गए हैं। यहां कोर्ट ने विधायक आकाश की जमानत नामंजूर कर दी और सात जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। 
आकाश ने आगे कहा कि नगर निगम के गैंग ने महिलाओं को उनके पैरों से घसीटकर घरों से बाहर निकाला। महिला पुलिस को उनके साथ होना चाहिए था। जब मैं वहां पहुंचा, तो लोगों ने अधिकारियों पर गुस्सा किया। हम स्टेशन में अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने आए हैं।कांग्रेस ने आकाश पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


दरअसल, नगर निगम द्वारा शहर में चिन्हित किए गए 26 अति खतरनाक मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही थी। बुधवार को जब गंजी कंपाउंड स्थित एक मकान को तोड़ने के लिए नगर निगम की टीम पहुंची तो उनकी बहस आकाश विजयवर्गीय से हो गई।

विधायक आकाश ने नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकी देते हुए 10 मिनट में वहां से निकल जाने को कहा। बाद में विधायक भड़क गए और उन्होंने क्रिकेट के बल्ले से निगम कर्मचारी पर हमला कर दिया।



नगर निगम की टीम जब गंजी कंपाउंड पहुंची तो वहां रहने वाले लोगों ने टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। साथ में उन्होंने स्थानीय विधायक आकाश को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। आकाश के आते ही कार्यकर्ताओं ने जेसीबी की चाबी निकाल ली।

आकाश ने कर्मचारियों को 10 मिनट में वहां से निकलने की चेतावनी दी। निगम कर्मचारियों ने विधायक को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान जमकर तू-तू मैं-मैं हुई और विवाद बढ़ गया। विधायक आकाश अपना आपा खो बैठे और क्रिकेट के बल्ले से निगम कर्मचारी की पिटाई कर दी। बड़ी मुश्किल से विधायक को शांत कराया गया।

पुलिस ने आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना एमजी रोड में आकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। आकाश के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट और बलवा के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। भवन निरीक्षक धीरेंद्र बायस का कहना है कि वह खाली और जर्जर मकान को गिराने गए थे जब विधायक आकाश और उनके सात-आठ साथियों ने मारपीट कर दी।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें