फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: रिटायर्ड एसडीओ के चार ठिकानों पर छापामारी, धनकुबेर निकला

Wed, 26 Jun 2019 11:53 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
विज्ञापन
रिटायर्ड एसडीओ के ठिकानों पर छापामारी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

जबलपुर में एक रिटायर्ड एसडीओ के ठिकानों पर हुई छापामारी में करीब 400 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति का पता चला है। यह कार्रवाई मंगलवार को ईओडब्ल्यू ने की। पीएचई के रिटायर्ड एसडीओ सुरेश उपाध्याय के चार अलग-अलग ठिकानों पर छापामारी हुई। इसमें 200 एकड़ जमीन, 150 भूखंड, दो किलो सोना, पांच किलो चांदी, ढाई लाख की नकदी के साथ ही कई कंपनियों में निवेश का भी पता चला हैं।

विज्ञापन


ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि संपत्ति से जुड़े जो कागजात मिले हैं उनसे करीब 50 करोड़ की संपत्ति होने की जानकारी मिली है। रिटायर्ड एसडीओ की पत्नी अनुराधा 10 साल पहले एक पार्टी के सिंबल से चुनाव लड़कर पार्षद बनी थीं। 

उपाध्याय का विवादों से पुराना नाता रहा है। उनके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें हो चुकी हैं। उनके रिटायरमेंट से पहले 2010 और 2014, रिटायर होने के बाद साल 2015 में शिकायतें की गई थीं। इन्हीं शिकायतों को आधार बनाकर ईओडब्ल्यू ने मंगलवार को उनके चार ठिकानों पर छापामारी की। ईओडब्ल्यू डीएसपी राजवर्धन माहेश्वरी ने बताया कि उपाध्याय, पत्नी अनुराधा और बेटे पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें