कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने भी अपने ट्विटर प्रोफाइल से 'कैबिनेट मंत्री' का परिचय हटा दिया है। इमरती देवी डाबरा से विधायक हैं और इन्हें सिंधिया का करीबी माना जाता है। इन्होंने खुद को पार्टी का कार्यकर्ता बताया है। राज्य में सिंधिया गुट के नेताओं की कमलनाथ सरकार से अनबन की खबरें पहले भी आ चुकी हैं।