फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापमं घोटाला: एक दोषी को 10 साल और 30 को सात-सात साल की सजा

Tue, 26 Nov 2019 02:14 AM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
vyapam
विज्ञापन

सीबीआई की विशेष अदालत ने बहुचर्चित व्यापमं घोटाले के एक मामले में दोषियों को सजा सुना दी है। अदालत ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाले में दोषी ठहराए गए 31 लोगों में से 30 को सात साल और एक को 10 साल जेल की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन


इन आरोपियों को 21 नवंबर को दोषी ठहराया गया था।  मुख्य दोषी मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी प्रदीप त्यागी को 10 साल की सज़ा मिली। सजा पाने वाले ज्यादातर आरोपी मप्र के भिंड, मुरैना और ग्वालियर तथा यूपी के प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी जैसे बड़े शहरों के रहने वाले हैं।

ये 30 दोषी काटेंगे सात सात साल की सजा  

उत्तर प्रदेश के नीरज मिश्रा व अनिल यादव (दोनों प्रयागराज), धर्मेश सिंह (आगरा), फूलकुंवर सिंह (मुरादाबाद), देवेंद्र यादव (झांसी), अजीत चौधरी व गुलवीर सिंह (दोनों मथुरा),  अभिषेक कटियार व चंद्रपाल कश्यप (दोनों फर्रुखाबाद), राहुल पांडे (वाराणसी), एके पांडे और शिवशंकर (दोनों मिर्जापुर), कुलविजय वर्मा (बाराबंकी), सुयश सक्सेना (कांशीराम नगर)। मध्य प्रदेश के मुरैना से अजय सिकरवार, भूपेंद्र सिंह, सतीश शर्मा, दिनेश धाकड़,  परवेंद्र सिंह, अजय प्रताप सिंह, कलियान सिंह, राजवीर सिंह, निवास जाटव, प्रभाकर शर्मा, पंजाब सिंह जाटव, ग्वालियर से मुकेश सिंह गुर्जर, अरुण गुर्जर, उदयभान सिंह और भिंड से अतेंद्र सिंह व  सुदीप शर्मा।

पूरे घोटाले में 21सौ लोग हुए गिरफ्तार

पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाले में पहली एफआईआर इंदौर के राजेंद्र नगर थाने में दर्ज कराई गई थी। उसके बाद से इस मामले की जांच पहले एसटीएफ और बाद में सीबीआई को दी गई। सीबीआई ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने के आरोप में 31 लोगों को आरोपी बनाया था। इस मामले में गवाही साल 2014 से शुरू होकर पांच साल तक गवाही चली। साल 2000-12 के बीच पूरे मध्य प्रदेश में करीब 55 मामले दायर किए गए। 

इस मामले में मप्र के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, उनके ओएसडी ओपी शुक्ल, भाजपा नेता सुधीर शर्मा, राज्यपाल ओएसडी रहे धनंजय यादव, व्यापमं नियंत्रक रहे पंकज त्रिवेदी, कंप्यूटर  एनालिस्ट नितिन महिंद्रा जेल जा चुके हैं। व्यापमं घोटाले में करीब ढाई हजार आरोपी हैं। इनमें से अबतक 21 सौ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले से जुड़े 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

2013 में पकड़ा गया था मास्टर माइंड

व्यापमं में गड़बड़ी का बड़ा खुलासा सात जुलाई, 2013 को पहली बार पीएमटी परीक्षा के दौरान तब हुआ, जब एक गिरोह का भंडाफोड़  इंदौर की अपराध शाखा ने किया। पुलिस ने 20 ऐसे लोगों के खिलाफ मामला दायर किया। इन मामलों में परीक्षा देने वाले छात्र की जगह किसी और ने परीक्षा दी। इस मामले के मास्टर माइंड जगदीश सागर को पुलिस ने 16 जुलाई, 2013 को गिरफ्तार किया था। हाई कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लेकर हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज चंद्रेश भूषण की अध्यक्षता में अप्रैल, 2014 में एसआईटी का गठन किया था। बाद में सीबीआई ने 15 जुलाई को इस मामले की जांच अपने हाथ में ली।

बदल गया व्यापमं का नाम

व्यापमं का पुराना नाम व्यावसायिक परीक्षा मंडल था। इसे अब बदलकर प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड कर दिया गया है। इसकी स्थापना 1970 में हुई थी। इसे पहले प्री-मेडिकल टेस्ट बोर्ड के नाम से जाना जाता था। इसका गठन मेडिकल परीक्षाओं का आयोजन करने के लिए किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें