फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आदिवासी के घर में बनाई रोटी

Wed, 09 Nov 2016 12:51 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : jyotiraditya scindia twitter handle
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आदिवासी परिवार के घर में जाकर चूल्हे पर रोटी बनाई और उसके बाद आदिवासियों और कार्यकर्ताओं को खाना भी परोसा। मध्य प्रदेश के शहडोल संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव है। यहां सिंधिया पार्टी के उम्मीदवार का प्रचार करने पहुंचे। सिंधिया ने सोमवार रात उमरिया जिले के बड़वाही गांव में रात गुजारी। उन्होंने अपने इस गांव के प्रवास की कुछ तस्वीरें ट्वीट की हैं।
विज्ञापन

  Tried my hand at making some rotis at Kusham Singh's house in Badwahi - where I halted for the night! pic.twitter.com/JEe7Ofj9AZ — Jyotiraditya Scindia (@JM_Scindia) November 8, 2016
विज्ञापन

आदिवासियों के साथ झूमे सिंधिया

- फोटो : jyotiraditya scindia twitter handle
इस ट्वीट में सिंधिया ने लिखा है कि उन्होंने एक किसान परिवार के घर विश्राम किया और रोटी बनाने में हाथ आजमाया। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 'रात्रि भोजन सबके साथ मिलकर खाने और खिलाने का आनंद और उल्लास अलग है।' इस गांव में उन्होंने चौपाल भी लगाई और आदिवासियों के साथ नाच-गाने का भी आनंद उठाया।
  शहडोल में आदिवासी भाइयो के साथ लोक संगीत एवं नृत्य के दौरान ! pic.twitter.com/kjLYAZPwvY — Jyotiraditya Scindia (@JM_Scindia) November 8, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें