फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhabua: आदिवासी युवतियों पर फेंका जलता हुआ पटाखा, वीडियो वायरल होने के बाद चार युवक गिरफ्तार

Sat, 29 Oct 2022 03:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ

सार

पेटलावद के मुख्य मार्ग से गुजर रही आठ युवतियों पर जलता हुआ पटाखा पेटलावद में रहने वाले अर्पित ने फेंका था। पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्पित के अलावा उसके तीन दोस्तों को भी पकड़ा है।
विज्ञापन
झाबुआ के पेटलावद में आदिवासियों युवतियों पर जलता पटाखा फेंकने का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद में आदिवासी युवतियों पर जलता हुआ पटाखा फेंकने का मामला सामने आया है। आरोपी युवकों ने जलता हुआ पटाखा फेंकने-फोड़ने के साथ युवतियों का चौंकने का वीडियो भी अपने मोबाइल में कैद लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि पेटलावद के मुख्य मार्ग से गुजर रही आठ युवतियों पर जलता हुआ पटाखा पेटलावद में रहने वाले अर्पित ने फेंका था। अर्पित हिन्दू संगठन से भी जुड़ा बताया जा रहा है। दिवाली के दूसरे दिन हुई इस घटना पर पुलिस ने तो शुरुआत में कोई एक्शन नहीं लिया, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। 

आदिवासी संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया और प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और युवतियों पर पटाखे फेंकने वाले अर्पित नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। झाबुआ एसपी अंगम जैन ने अमर उजाला को बताया कि इस मामले को हमने गंभीरता से लिया है। मुख्य आरोपी अर्पित के अलावा उसके तीन दोस्तों को भी पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें