मध्यप्रदेश के झाबुआ में पेटलावद के रायपुरिया थाना क्षेत्र में बोलासा घाट पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे सवारी वाहन (टेम्पो ट्रैक्स) पलटने से महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इस तरह मृतकों की संख्या चार हो गई है।