फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: झाबुआ में निर्माणाधीन इमारत ढही, दो मजदूरों की मौत, तीन घायल; छत की ढलाई करते समय हुआ हादसा

Sun, 23 Mar 2025 09:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ

सार

छत की ढलाई करते समय करीब 40-50 मजदूर वहां काम कर रहे थे, जब यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को पेटलावद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
बचाव कार्य में जुटा प्रशासन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झाबुआ से करीब 60 किलोमीटर दूर पेटलावद में रविवार दोपहर एक निर्माणाधीन इमारत की छत भरते समय अचानक ढह गई। हादसे में पांच मजदूर मलबे में दब गए। इनमें से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को शासकीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इनका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन




पेटलावद के थांदला रोड स्थित एक निजी भवन का निर्माण कार्य जारी था। मजदूर छत भराई का कार्य कर रहे थे तभी अचानक दोपहर 1:45 के करीब छत भरभरा कर गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 40-50 मजदूर वहां काम कर रहे थे। जैसे ही हादसा हुआ, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई मजदूरों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन पांच मजदूर छत के नीचे दब गए।

ये भी पढे़ें- पुलिस से बचकर भागने में पलटे तस्करों के दो वाहन, छह पिकअप से 23 मवेशी बरामद, तस्कर फरार
विज्ञापन


प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। पेटलावद थाना प्रभारी, नगर पंचायत अध्यक्ष और अन्य अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। करीब 4-5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाया गया और मजदूरों को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत पेटलावद सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन




ये भी पढे़ें- आग का गोला बनी गैस किट लगी वैन, अंदर सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान

एसडीएम के नेतृत्व में चला राहत अभियान
पेटलावद एसडीएम तनुश्री मीणा स्वयं मौके पर मौजूद रहीं और बचाव कार्य की निगरानी करती रहीं। प्रशासन की तत्परता से समय रहते राहत अभियान पूरा किया गया। इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर भवन निर्माण में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन यह भी जांच करेगा कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें