हिंदू जागरण मंच ने मेघनगर क्षेत्र के मदरानी में घर वापसी कार्यक्रम आयोजित किया। हवन-पूजन के बाद मांडली गांव के 27 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया। संगठन के मुताबिक पहले करीब 250 लोगों की एक साथ घर वापसी की योजना थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हिंदू जागरण मंच ने मेघनगर क्षेत्र के मदरानी में बुधवार रात एक घर वापसी कार्यक्रम आयोजित किया। जिला सह संयोजक राजेश पणदा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में हवन-पूजन के बाद मांडली गांव के 27 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर पुनः हिंदू धर्म अपनाया।
विज्ञापन
सेक्टर अनुसार घर वापसी आयोजन
आयोजन के दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य सलिया महाराज और अभियान के सहयोगी कबू डिन्डोड भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार घर वापसी करने वाले इन 27 लोगों में से 14 लोग पिछले 17 साल से, नौ लोग सात साल से और चार लोग एक साल से ईसाई धर्म से जुड़े हुए थे। ये सभी मांडली गांव के ही निवासी हैं।
250 की होनी थी वापसी
हिंदू जागरण मंच के जिला सह संयोजक राजेश पणदा ने बताया कि शुरुआत में संगठन ने करीब 250 लोगों की एक साथ घर वापसी कराने की योजना बनाई थी। हालांकि रोजगार और अन्य वजहों से होने वाले पलायन के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया। इसी कारण अब संगठन अलग-अलग सेक्टर के हिसाब से यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।