फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर और वडोदरा के लिए इंदौर से शुरू हुई सीधी उड़ान

Sat, 01 Sep 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से राजस्थान के जोधपुर और गुजरात के वडोदरा के लिए सीधी उड़ानें शुरू हों गई हैं। यहां देवी अहिल्या विमानतल से शनिवार को पहली बार जोधपुर और रविवार को वडोदरा के लिए सीधी उड़ान शुरू होंगी। इसके साथ ही शनिवार को कोलकाता के लिए भी एक नई सीधी उड़ान की शुरुआत होगी। यानि दो दिन में इंदौर से तीन नई उड़ानें शुरू होंगी।

विज्ञापन


अभी तक इंदौर से जोधपुर और वडोदरा शहर के लिए सीधी उड़ान नहीं थी। साथ ही कोलकाता के लिए भी एक ही सीधी उड़ान थी लेकिन नई उड़ान शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

अब दो दिनों में राजस्थान और गुजरात इंदौर से जुड़ जाएंगे। अगर इसके समय की बात करें तो जेट द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक जोधपुर के लिए रोज फ्लाइट मिलेगी। जबकि कोलकाता और वडोदरा के लिए सप्ताह में चार दिन ही फ्लाइट संचालित होगी। जेट के सेल्स मैनेजर तारिक अब्बासी के मुताबिक कोलकाता के लिए उड़ान मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगी। जिसका संचालन 180 सीटर विमान से होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा वडोदरा की उड़ान का संचालन मंगलवार, गरुवार, शुक्रवार और रविवार को होगा। वहीं जोधपुर फ्लाइट का संचालन रोज होगा। वडोदरा और जोधपुर की उड़ानों का संचालन 72 सीटर विमान से होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें