फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauganj: हनुमना में जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत; सांसद रवि किशन बोले- जिंदगी झंड बा, कांग्रेस को घमंड बा

Sat, 09 Sep 2023 09:12 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज

सार

मऊगंज के हनुमना पहुंची भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा। यात्रा में शामिल हुए गोरखपुर सांसद रवि किशन न बताई कांग्रेस की स्थिती। बोले- जिंदगी झंड बा कांग्रेस को घमंड बा।
विज्ञापन
जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए सांसद रवि किशन। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी द्वारा विंध्य क्षेत्र के तमाम विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा शुक्रवार को मऊगंज विधानसभा के हनुमना पहुंची। बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा में मशहूर भोजपुरी अभिनेता व गोरखपुर से पार्टी सांसद रवि किशन रोड शो में शामिल हुए और आगामी चुनावों के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। 

विज्ञापन


रोड शो के दौरान रवि किशन ने अपने ही अंदाज में कांग्रेस की स्थिति बताते हुए कहा की "जिंदगी झंड बा, कांग्रेस को घमंड बा" यानी कांग्रेस पार्टी देश भर में दुरावस्था की शिकार है, लेकिन उसके नेताओं का अहंकार अभी भी सातवें आसमान पर हैं।

जन आर्शीवाद यात्रा में शामिल होने मऊगंज पहुंचे सांसद रवि किशन
बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा का शुक्रवार को मऊगंज जिले के हनुमना में जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान भव्य रोड शो का आयोजन किया गया, जिसमें 500 से अधिक वाहन शामिल हुए। रोड शो के स्वागत के लिए पुरी सड़क जानता से खचाखच भर गई। रोड शो में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सतना सांसद गणेश सिंह, मंत्री राजेंद्र शुक्ला, जिलाध्यक्ष अजय सिंह, स्थानीय विधायक प्रदीप पटेल सहित गोरखपुर से बीजेपी सांसद व मशहूर अभिनेता रवि किशन शामिल हुए। दिग्गज कलाकर व सांसद रविकिशन को देखने हजारों की तादाद में जानता भी हनुमना की सड़क पर उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


मऊगंज की माटी को किया प्रणाम: रवि किशन सांसद गोरखपुर
रोड शो के दौरान लाडली बहनों ने अपने चहेते नेताओं को देख पुष्पवर्षा की, तो वहीं युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी और भारत माता की जय के जयकारे लगाए। रविकिशन ने रथ से ही सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सबसे पहले मऊगंज जिले की माटी और आप सभी लाडली बहनों, भांजे-भांजियों और जनता जनार्दन को प्रणाम करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों की पार्टी है, हर जाति, हर धर्म की पार्टी है और सनातन धर्म की रक्षक पार्टी है।

रवि किशन ने कांगरेस को घेरा कहा "जिंदगी झंड बा, कांग्रेस को घमंड बा" 
सांसद रवि किशन कहा कि कांग्रेसियों ने 65 साल तक देश को लूटा है और अब आगे भी लूटना चाहते हैं। मद्रास का एक नेता जो मुख्यमंत्री स्टालिन का बेटा है, सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म कभी न समाप्त होने वाला धर्म है। उन्होंने काली चरण फिल्म का एक मशहूर डायलाग भी बोला और कहा कि जली को राख कहते हैं, बुझी को खाक कहते हैं और उस राख से जो निकले उन्हें मोदी और शिवराज कहते हैं। इस दौरान सांसद रविकिशन ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि "जिंदगी झंड बा, कांग्रेस को घमंड बा।" 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें