फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Crime: धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी

Sun, 02 Mar 2025 09:27 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

शनिवार सुबह जब उनकी साथी महिला उन्हें बुलाने घर पहुंची तो उसने दरवाजा खुला पाया। अंदर जाकर देखा तो पुट्टन बाई की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उसने तुरंत इस घटना की सूचना मृतका के बेटे महेन्द्र को दी। महेन्द्र ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
महिला की गला रेतकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के सिहोरा के ग्राम पौड़ा में अकेली रहने वाली एक महिला की शुक्रवार रात उसके घर के अंदर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में दहशत और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पति की पहले ही हो चुकी थी मृत्यु
एसडीओपी पारूल शर्मा के अनुसार, ग्राम पौड़ा निवासी पुट्टन बाई कोल (50 वर्ष) अकेले रहती थीं। उनके पति प्यारेलाल कोल का पहले ही निधन हो चुका था, जबकि उनका बेटा ईंट भट्टे में काम करता है। पुट्टन बाई मजदूरी करके अपना गुजारा कर रही थीं और गांव की एक अन्य महिला के साथ रोजाना काम पर जाती थीं।

सुबह मिली खून से लथपथ लाश
शनिवार सुबह जब उनकी साथी महिला उन्हें बुलाने घर पहुंची तो उसने दरवाजा खुला पाया। अंदर जाकर देखा तो पुट्टन बाई की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उसने तुरंत इस घटना की सूचना मृतका के बेटे महेन्द्र को दी। महेन्द्र ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड स्टेडियम तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद कोई सुराग नहीं मिल सका। प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है।

आखिरी बार रात 10 बजे देखी गई थी महिला
स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब 10 बजे पुट्टन बाई को घर के बाहर देखा गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मृतका के करीबी व परिचितों से पूछताछ कर रही है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें