फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: निर्माणाधीन मंदिर की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, दो गंभीर घायल

Sun, 01 Dec 2024 10:36 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्य प्रदेश के तिलवारा घाट स्थित निर्माणाधीन दयोदय मंदिर में गुम्बद निर्माण के दौरान दीवार गिरने से चार मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। इनमें से दो मजदूरों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मंदिर हादसे में दो की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माणधीन मंदिर में गुम्बद का निर्माण के दौरान निर्माणाधीन दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर चार मजदूर घायल हो गये थे, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार की दौरान रविवार की सुबह दो मजदूरों की मौत हो गई। घायल दोनों भाइयों के हालत गंभीर बनी हुई है। सभी मजदूर राजस्थान के निवासी है।
विज्ञापन


तिलवारा थाना प्रभारी बृजेष मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलवारा घाट के समीप दयोदय मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। शनिवार की शाम को निर्माणाधीन मंदिर की दूसरी मंजिल में मजदूर गुम्बद का निर्माण कर रहे थे। इसके लिए मजदूरों ने नवनिर्मित दीवार में ऊपर चढ़ने के लिए बांस-बल्ली बांधकर चाली तैयार की थी। कार्य के दौरान नवनिर्मित दीवार गिर गयी। दीवार के मलबे में दबकर सूरज कुमार पिता सुरेश चंद्र उम्र 24 मोहन सिंह पिता नत्थी लाल उम्र 35 साल, आकाश सोनवाल उम्र 22 तथा उसका छोटा भाई पंकज सोनवाल उम्र 22 सभी निवासी जिला करौली राजस्थान घायल हो गये थे।

घायलों को मदन महल स्थित अनंत हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान रविवार की सुबह मोहन तथा सुरेश की मौत हो गई। दोनों घायल भाइयों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सूचना मिलने पर शवों को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य में सुरक्षा उपकरण का उपयोग नहीं करने तथा लापरवाही बरतने के कारण यह घटना घटित हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें