संजीवनी नगर थाना अंतर्गत चंदन कालोनी में लापता युवक के सिर में पत्थर पटकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोरखपुर सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि रवि सेन ने सूचना दी की उसके जीजा केसरी सेन पिता खलवल सेन 55 वर्ष निवासी चंदन कॉलोनी गंगानगर जो शनिवार शाम को घर से गए थे और लौटे नहीं। उनका शव शुक्ला के घर के सामने पड़ा है।
शूकरों ने नोंचा शव
रात में चेहरा शूकरों द्वारा क्षत-विक्षत कर दिया गया था। शव के पास कंक्रीट के दो टुकड़े पड़े हुए मिले। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
किराए के मकान में रहता था मृतक
मृतक तीन माह से चंदन कॉलोनी में किरए के मकान में पत्नी के साथ रहता था। मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शव मिलने की सूचना पर पत्नी भी पहुंच गई, जिसने पति को देखा तो फूट-फूटकर रोने लगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।