फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestlers Protest: पहलवानों के धरने पर वीके सिंह का बयान, बोले- कुछ मामलों में इरादा 'कुछ और' होता है

Sat, 21 Jan 2023 01:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि कई बार कुछ लोगों द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में आरोपों के पीछे की मंशा कुछ और होती है, जिसे जांचने की जरूरत है। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह शुक्रवार को जबलपुर में सांसद राकेश सिंह द्वारा आयोजित 'संसद खेल महोत्सव' में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों बयान दिया। उन्होंने कहा कि कई बार कुछ लोगों द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में आरोपों के पीछे की मंशा कुछ और होती है, जिसे जांचने की जरूरत है। बता दें, बीते तीन दिनों से पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे थे, जो कि शुक्रवार को सरकार के आश्वासन के बाद पहलवानों ने बंद कर दिया।
विज्ञापन




शुक्रवार देर रात विनेश फोगट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और रवि दहिया सहित पहलवानों ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ दूसरे दौर की मैराथन वार्ता के दौरान सफलता मिलने के बाद यहां जंतर-मंतर पर अपना तीन दिवसीय धरना समाप्त करने का फैसला किया। पहलवानों के धरने के बाद सरकार ने एक निरीक्षण समिति बनाने का फैसला किया है, जो डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष द्वारा महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करेगी। वहीं, कुश्ती संघ के अध्यक्ष को अस्थायी तौर पर हटा दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें