फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता के साथ लूट, हाईवे पर वारदात करने वाला गिरोह सक्रिय

Thu, 19 Jun 2025 09:25 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

कटनी-जबलपुर हाईवे पर लूट करने वाला गिरोह सक्रिय है। हाल ही में भाजपा नेता सुजीत सिंह व उनके परिवार के साथ हथियारबंद बदमाशों ने लूट की। पिछले पखवाड़े में हाईवे पर आधा दर्जन लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए हैं। 
विज्ञापन
कटनी-जबलपुर हाई-वे में लूट करने वाला गिरोह सक्रिय है। (सांकेतिक चित्र) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी-जबलपुर हाई-वे में लूट करने वाला गिरोह सक्रिय है। जबलपुर तथा कटनी जिले में गत एक पखवाड़े में लूट की लगभग आधा दर्जन घटनाएं घटित हुई हैं। जबलपुर जिले के खिलौता थानान्तर्गत उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता तथा उसके परिवार के साथ हथियार से लैस गिरोह ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सायबर ठगों ने महिला से चार लाख ठगने के बाद रची अपहरण की साजिश, पुलिस ने नोएडा से खोज निकाला

पुलिस अधिकारियों के अनुसार उप्र चंदौली के भाजपा नेता सुजीत सिंह अपनी पत्नी, बेटे, साथी व ड्राइवर के साथ कार से 18 जून की सुबह 4 बजे उज्जैन महाकालेश्वर दर्शन के लिए निकले थे। दोपहर में उन्होंने मैहर पहुंचकर शारदा माता के दर्शन किए। इसके बाद रात 9 बजे जबलपुर के लिए रवाना हुए। रात करीब 11 बजे सुजीत सिंह ने अपनी कार खितौला थाने के पास हाईवे पर रोकी और बाहर खड़े हो गए। इस दौरान 4 से 5 बदमाश हथियारों से लैस होकर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। सुजीत सिंह संभल पाते इससे पहले बदमाशों ने हीरे का लॉकेट लगी सोने की चेन लूट ली। भाजपा नेता पर हमला होते देख कार चालक ने हूटर बजा दिया। इसकी आवाज सुनकर आरोपी लुटेरे भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तीन दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, महिला ने परिचित के खिलाफ दर्ज कराया केस

भाजपा नेता सुजीत सिंह ने थाने पहुंचकर घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उनके संबंध में पतासाजी प्रारंभ दी है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। गत एक पखवाड़े में जबलपुर-कटनी हाईवे में लूट की आधा दर्जन घटना घटित हुई है। लूट की घटना जबलपुर-कटनी जिले के अलग-अलग थानान्तर्गत घटित हुई है। लूट करने वाला गिरोह हाईवे में रुकने वाला वाहनों को निशाना बनाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें