फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: बाइक सवार ने मारी टक्कर, विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

Sat, 19 Apr 2025 10:29 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

बाइक से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे चाचा और भतीजे को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गयाा। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा में चाचा की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले के पाटन थाना अंतर्गत ग्राम मेड़ी में शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को एक अन्य बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में में गंभीर चोट लगने के कारण चाचा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पाटन पुलिस के अनुसार, ग्राम हरदुआ भरतरी निवासी बल्लू लाल गौड़ की साली का विवाह ग्राम दूल्हाखेड़ा में था, जिसमें शिरकत करने के लिए बल्लू पिता कोड़ीलाल गौड़ (50) अपने भतीजे नारायण सिंह गौड़ के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। 

ये भी पढ़ें: आठ साल की बच्ची से उसके घर में दुष्कर्म, युवक ने तलघर में बंद किया, बेटी की चीखें सुनकर पहुंची मां
विज्ञापन


रात्रि करीब आठ बजे उड़ना-भेड़ाघाट रोड पर ग्राम मेड़ी के पास किसी अज्ञात बाइक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चाचा-भतीजे दोनों सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में लू का असर, 44 डिग्री पहुंचा दिन का पारा, अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए पाटन के शासकीय अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने कोड़ीलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, भतीजे नारायण की हालत गंभीर होने के कारण उसे जबलपुर रेफर किया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ये वीडियो भी देखें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें