फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: डंपर की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत, खिलौता मोड़ पर हुआ हादसा

Sun, 19 Jan 2025 08:57 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ धारा 281, 125ए, 106(1) बीएनएस तथा 184 एमव्ही एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोनों शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
जबलपुर जिले के खिलौता मोड़ पर तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। डंपर में एक युवक फंसकर लगभग 50 मीटर तक घसीटते हुए चला गया, जिसे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया था। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

एसडीओपी पाटन पारूल शर्मा के अनुसार शिवम कुमार पांडे (31) निवासी घमापुर और राजकुमार पिल्ले (40) निवासी बजरंग नगर, वीएफजे व्हीकल फैक्ट्री रांझी, मोटरसाइकिल से एमआर दवा कंपनी के प्रचार-प्रसार के लिए सिहोरा आए हुए थे। दोनों काम निपटाने के बाद वापस लौट रहे थे। शिवम कुमार पांडे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एनडी 7670 चला रहा था।
विज्ञापन


दोपहर लगभग 4 बजे खिलौता मोड़ पर डंपर क्रमांक एमपी 20 जेडपी 8722 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए। शिवम कुमार पांडे डंपर में फंसकर लगभग 50 मीटर तक घसीटते हुए चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 281, 125ए, 106(1) बीएनएस तथा 184 एमव्ही एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोनों शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें