कमलेश सेन अपनी मोटर साइकिल खुद चला रहा था और अमर सिंह गौड़ पीछे बैठा था। दोनों जैसे ही हिरण नदी का पुल क्रॉस कर ग्राम राजघाट पौड़ी पहुंचे, तभी सामने से जबलपुर-सागर जाने वाली बस के चालक बस को तेज गति लापरवाही से चलाते हुए मोटर साइकिल को सामने से टक्कर मार दी।
जबलपुर के कटंगी थानान्तर्गत ग्राम राजघाट पौड़ी के समीप बस चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटर साइकिल सवार दो युवकों को सामने से टक्कर मार दी। बस की चपेट में आने के कारण दोनों युवकों की घटनास्थल में मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर ष्षवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
कटंगी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश सेन उम्र 32 वर्ष निवासी चुंगीनाका आईटीआई माढ़ोताल और अमर सिंह गोंड़ उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम खैरी अपने रिश्तेदार तथा दोस्तों के साथ मैच देखने कटंगी आया था। मैच समाप्त होने के बाद दोनों मोटर साइकिल में सवार होकर वापस लौट रहे थे। उनके रिश्तेदार तथा दोस्त भी अन्य मोटर साइकिल में सवार होकर पीछे आ रहे थे।
कमलेश सेन अपनी मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 20 एनई 6527 खुद चला रहा था और अमर सिंह गौड़ पीछे बैठा था। दोनों जैसे ही हिरण नदी का पुल क्रॉस कर ग्राम राजघाट पौड़ी पहुंचे तभी सामने से जबलपुर-सागर जाने वाली राधा बस सर्विस की बस क्रमांक एमपी 15 पीए 1454 के चालक बस को तेज गति लापरवाही से चलाते हुए मोटर साइकिल को सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बस की चपेट में आने के कारण दोनों युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। आरोपी चालक घटनास्थल में वाहन छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने सूचना मिलने पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर आरोपी चालक के खिलाफ धारा 281, 106 (1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की सरगर्मी से तलाश जारी है।