सार
जबलपुर रेलवे स्टेशन के बाहर कार स्टैंड पर किराया मांगने को लेकर दो महिला सब-इंस्पेक्टरों और स्टैंड कर्मचारी के बीच विवाद हो गया, जिसमें सब-इंस्पेक्टरों पर मारपीट का आरोप है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के बाहर स्थित कार स्टैंड पर दो महिला सब-इंस्पेक्टरों पर स्टैंड कर्मचारी से मारपीट का आरोप लगा है। घटना के पीछे का विवाद किराया मांगना बताया गया है। घटना के बाद दोनों महिला सब-इंस्पेक्टर छुट्टी पर चली गईं हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बरेला थाने में पदस्थ महिला सब-इंस्पेक्टर आरती मंडलोई ने 21 अक्टूबर को शाJabalpur: पार्किंग का पैसा मांगने पर स्टैंड संचालक को महिला पुलिसकर्मियों ने पीटा, वीडियो आने के बाद जांच शुरू
सकीय काम से स्टेशन के कार स्टैंड पर अपनी कार खड़ी की थी। लौटने पर स्टैंड कर्मचारी ने किराए के 200 रुपये मांगे। आरती ने पुलिस में होने का हवाला देते हुए किराया देने से इनकार कर दिया, जबकि कर्मचारी ने अपनी सैलरी से पैसे काटे जाने की बात कही। इसके बाद महिला सब-इंस्पेक्टर बिना पैसे दिए जाने लगीं, लेकिन कर्मचारी ने कार को रोक लिया। इस पर आरती ने जीआरपी थाने में फोन कर मदद मांगी। थोड़ी ही देर में जीआरपी थाने की एसआई आकांक्षा सिंह एक आरक्षक के साथ मौके पर पहुंचीं और स्टैंड कर्मचारी सोनू सिंह से मारपीट करने लगीं। घटना के बाद कर्मचारी को जीआरपी थाने ले जाया गया, जहां उसे देर तक बैठाए रखा गया। बताया गया कि आकांक्षा ने धमकी दी कि यदि भविष्य में किसी पुलिसकर्मी से पैसा मांगा गया तो अंजाम बुरा होगा। इस धमकी से परेशान होकर कर्मचारी ने नौकरी छोड़ दी और अपने गांव लौट गया।
सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को इस घटना पर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लिया। जीआरपी थाना प्रभारी बलराम यादव ने बयान दिया कि घटना का कारण कर्मचारी द्वारा दोनों महिला अधिकारियों से गाली-गलौज करना था। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। इसी बीच, एएसपी प्रदीप शेंडे ने एसआई आरती मंडलोई से इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है और जांच के आदेश दिए हैं। ये भी पता चला है कि दोनों महिला पुलिसकर्मी छुट्टी पर चली गई हैं।