भेड़ाघाट थाना क्षेत्रातंर्गत ग्राह बहदन के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यिानी रात रफ्तार ने कहर ढा दिया। दरअसल एक तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कार की अगली सीट पर बैठे चालक व उसके साथी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पिछली सीट पर सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर कितनी जबरदस्त थी, इसका अंदेशा क्षतिग्रस्त कार को देखकर लगाया जा सकता है, जिसका अगला हिस्सा पूरी तरह चरपट हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले को जांच में लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माढ़ोताल ग्रीन सिटी कठौंदा निवासी यशवंत पटेल उर्फ साहिल, अभिनव पटेल, हर्ष पटेल अपने अन्य साथी सौरभ पटेल व नमन तिवारी के साथ कार क्रमांक एमपी 20 सीके 9390 से रात में भेड़ाघाट रिसोर्ट से शादी में शामिल होकर अपने घर कठौंदा माढ़ोताल लौट रहे थे। कार यशवंत उर्फ साहिल चला रहा था। उनकी कार के आगे-आगे ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी-1394 चल रहा था। रात्रि करीब साढ़े तीन बजे जैसे ही यह लोग कार सहित ग्राम बहदन जेसीबी कम्पनी के सामने हाईवे रोड पर पहुंचे, तभी अचानक से उनकी तेज रफ्तार कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने अचानक से वाहन में ब्रेक लगा दिया और कार चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका, जिस कारण उक्त हादसा घटित हुआ। इससे कार चालक 22 वर्षीय यशवंत उर्फ साहिल एवं बाजू वाली सीट में बैठे 25 वर्षीय सौरभ पटेल को चेहरे एवं सीना सिर में चोट आने पर मौके पर मृत्यु हो गई। वहीं कार में पीछे बैठे हर्ष पटेल, अभिनव पटेल एवं नमन तिवारी को चेहरे, सिर एवं शरीर में गंभीर चोटे आई है। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें-
मोहब्बत का मोलभाव: पत्नी ने पति के बदले प्रेमिका से वसूले डेढ़ करोड़ रुपये, जानें प्रेमकहानी की अनोखी दास्तां
सड़क हादसे में युवक की मौत
इसी प्रकार पनागर पुलिस ने बताया कि कुशनेर पिपरिया निवासी धीरेन्द्र पटेल ने सूचना दी कि उसका छोटा भाई 33 वर्षीय अमन पटेल बीती एक्टिवा क्रमांक एमपी 20-एसए-7675 से कृष्णा मैरिज गार्डन रैपुरा से लौट रहा था। इसका कुशनेर रिंग रोड ब्रिज के पास एक्सीडेंट हो गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।