फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत, विवाह समारोह से लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने ठोका

Wed, 14 May 2025 10:53 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के पाटन क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने विवाह से लौट रहे तीन बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई, एक घायल है। आरोपी चालक फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनेटा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब तीनों युवक एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


पाटन पुलिस के अनुसार, अतुल कुशवाहा और सचिन दहिया निवासी ग्राम ननुसर तथा श्रीकांत कुशवाहा निवासी ग्राम जुगतरा, तीनों बाइक से शहपुरा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह के बाद वे देर रात जुगतरा लौट रहे थे, तभी ग्राम धनेटा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर जा गिरे।

ये भी पढ़ें- डॉक्टर को कुचलने वाली स्कूल बस का चालक धराया, बड़े वाहन चलाने का नहीं मिला लाइसेंस, बढ़ सकती हैं धाराएं
विज्ञापन


हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। देर रात होने के कारण सड़क पर अधिक आवाजाही नहीं थी, जिससे घायल युवक काफी देर तक वहीं पड़े रहे। जब कुछ ग्रामीणों ने उन्हें देखा तो तत्काल 108 एम्बुलेंस और पाटन थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में महिला पटवारी ने सीमांकन के लिए मांगी 36 हजार रुपए की रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगेहाथ दबोचा

इस हादसे में अतुल कुशवाहा और सचिन दहिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल श्रीकांत कुशवाहा को जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी वाहन और उसके चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें