फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, कोई जनहानि नहीं

Sat, 07 Sep 2024 08:13 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Indore-Jabalpur Overnight Express Derailed: शनिवार सुबह जबलपुर स्टेशन के पास इंदौर से जबलपुर आ रही ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो पहिये पटरी से उतर गए। घटना स्टेशन से 50 मीटर पहले हुई और इसमें किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा। ट्रेन की गति 20 किमी प्रति घंटे से कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
पटरी से उतरे ट्रेन के दो डिब्बे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से जबलपुर आ रही ओव्हर नाईट एक्सप्रेस के दो पहिये पटरी से उतर गये। यह घटना शनिवार की सुबह जबलपुर स्टेशन से 50 मीटर पहले घटित हुई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन

 

पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22191 इंदौर से जबलपुर आ रही थी। अधिकांश यात्री मदन महल स्टेशन में उतर गये थे। जबलपुर मुख्य स्टेशन से 50 मीटर पहले ट्रेन के दो पहिये पटरी से उतर गये। जिसमें से एक कोच पार्सल तथा दूसरा एसी 1 का था। घटना के समय गाड़ी की रफ्तार 20 किलोमीटर से अधिक नहीं थी। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। जांच के लिए आदेश जारी करते हुए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था।

इस घटना की सूचना मिलने पर महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय भी घटनास्थल में पहुंची थीं। दोनों डिब्बों को तत्काल डीरेल कर दिया गया था। इस घटना के कारण किसी भी तरह का रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ है। घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों को हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गयी थी। यात्री अपना लगेज लेकर ट्रेन से उतर गये थे और पैदल ही प्लैटफार्म तक गये।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें