फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: बारातियों से भरी बस से टकराया ट्रक, टायर फटने से हुआ हादसा, बस सवार दो लोगों की मौत, आठ घायल

Mon, 15 May 2023 03:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में ग्राम तेवर के पास टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़ी बारातियों से भरी बस से टकरा गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भेड़ाघाट थाना अंतर्गत ग्राम तेवर से समीप बारातियों से भरी खड़ी बस में एक ट्रक जा घुसा। ट्रक का टायर फटने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


सीएसपी बगरी अंकिता खातेरकर से प्राप्त जानकारी के अनुसार बारातियों से भरी बस नरसिंहपुर से लौट रही थी। रात लगभग तीन बजे बारातियों को लघुशंका जाने के लिए ग्राम तेवर के समीप ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे लगा दिया था। इस दौरान कुछ बाराती नीचे उतर गए। तभी पीछे से 12 चक्का ट्रक लहराते हुए आया और पीछे से बस में टकरा गया।

इस घटना के बस में सवार हनुमानताल निवासी जाहिद हुसैन उम्र 58 तथा मोहम्मद नसीम उम्र 37 साल की मौत तथा आठ अन्य घायल हो गए। घायलों को शासकीय मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रक का टायर फटने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा था। इस कारण यह घटना घटित हुई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें