फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पहले हत्या की फिर शव कार की ड्राइवर सीट पर रखकर कराया गाड़ी का एक्सीडेंट, हादसा दिखाकर बचने की कोशिश

Sun, 07 May 2023 08:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मंडला में हत्यारों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए प्लानिंग की। हत्या कर युवक का शव कार की चालक सीट पर रखा और कार का एक्सीडेंट करा दिया ताकि मामला सड़क हादसे का लगे। 
विज्ञापन
पुलिस को ग्राम सुकतरा के सड़क किनारे एक खेत के गड्डे में कार गिरने की सूचना मिली थी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में अपराधियों के हौसले दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। मंडला में हत्यारों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए प्लानिंग की। हत्या कर युवक का शव कार की चालक सीट पर रखा और कार का एक्सीडेंट करा दिया ताकि मामला हादसे का लगे। पर पुलिस ने शंका होने पर पता लगा लिया कि ये मामला हत्या का है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


मामला मंडला जिले का है। मंडला जिले के महाराजपुर थाना प्रभारी सुभाष बघेल के अनुसार रविवार सुबह नेशनल हाईवे स्थित ग्राम सुकतरा के सड़क किनारे एक खेत में स्थित गड्डे में कार के घुसने की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर देखा कि ड्राइवर सीट में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। संदिग्ध मामला प्रतीत होने के कारण फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया था। जांच में पता चला की मामला एक्सीडेंट का नहीं, बल्कि हत्या का है। हत्या को छिपाने के लिए हादसे का रूप दिया गया है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया था।

पड़ताल के बाद युवक की शिनाख्त शेख नाजिम (36) के रूप में हो गई है। युवक जबलपुर का रहवासी है और वर्तमान में बम्हनी में रहता था। पुलिस को मिले प्रारंभिक सुराग के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें