फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: एफएसएल रिपोर्ट बनी राहत का आधार, हिरण शिकार आरोपी को एमपी हाईकोर्ट से मिली बेल

Thu, 11 Jun 2026 10:06 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

चित्तीदार हिरण के शिकार और मांस पकाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई। अदालत ने एफएसएल रिपोर्ट में मांस की पहचान स्पष्ट नहीं होने और प्रत्यक्ष साक्ष्य के अभाव को ध्यान में रखते हुए राहत प्रदान की।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तीदार हिरण का शिकार कर उसका मांस पकाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए आवेदन दायर किया था। आवेदन की ओर से तर्क दिया गया कि एफएसएल यह बताने में असमर्थ है कि उक्त पका हुआ मांस किस जानवर का है। हाईकोर्ट के जस्टिस आर.सी. वाणी की एकलपीठ ने सुनवाई के बाद आवेदक को सशर्त जमानत का लाभ प्रदान किया है।

आवेदक प्रतिम भूमिका की ओर से दायर आवेदन में कहा गया था कि उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन फॉरेस्ट सर्कल विजय राघवगढ़, जिला कटनी में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धाराओं 2, 9, 39, 51 और 52 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उस पर आरोप है कि उसने चित्तीदार हिरण (चीतल) का शिकार किया और उसका मांस पका रहा था। पुलिस ने पका हुआ मांस जब्त कर जांच के लिए एफएसएल को भेजा था। एफएसएल रिपोर्ट के अनुसार, वह यह बताने में असमर्थ है कि पका हुआ मांस किस जानवर का है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: राज्यसभा चुनाव विवाद पर कांग्रेस आक्रामक, पूर्व सीएम कमलनाथ ने बताया धोखा; दिग्विजय बोले- सब मिलीभगत है

जमानत आवेदन में कहा गया था कि आवेदक 1 मार्च 2026 से न्यायिक अभिरक्षा में है। पुलिस ने प्रकरण में चार्जशीट भी न्यायालय में पेश कर दी है। इसके अलावा घटना का कोई चश्मदीद गवाह भी नहीं है। प्रकरण में आवेदक के खिलाफ उसे दोषी ठहराने के लिए कोई ठोस साक्ष्य नहीं है।

वह न्यायालय द्वारा लगाई जाने वाली सभी जमानत शर्तों का पालन करने के लिए तैयार है। सरकार की ओर से जमानत आवेदन का विरोध करते हुए उसे खारिज करने की प्रार्थना की गई। एकलपीठ ने सुनवाई के बाद आवेदक को जमानत का लाभ प्रदान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें