मध्य प्रदेश के जबलपुर से घोड़ों की हुई मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि चार माह पूर्व हैदराबाद से आए 57 घोड़ों में से 13 की मौत हो गई थी। प्राइवेट फार्म हाउस में पशु चिकित्सकों की निगरानी में विगत 20 दिनों में 6 और घोड़ों की मौत हो गई है। इसके साथ ही मरने वाले घोड़ों की कुल संख्या 19 हो गई है। वहीं, अब पशु विभाग द्वारा घोड़े के जबलपुर लाने के चार माह बाद संबंधित कंपनी और केयर टेकर के खिलाफ पनागर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 325 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
29 अप्रैल से 3 मई के बीच आए थे घोड़े
ये भी पढ़ें- एमपी अजब है! कुत्ते का आधार कार्ड सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, पिता का नाम भी दर्ज; प्रशासन ने दी ये सफाई
पनागर थाना प्रभारी का बयान
पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत पर केयर टेकर सचिन तिवारी और हेथा नेट इंडिया प्राइवेट कंपनी के खिलाफ बीएनएस की धारा 325 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। घोड़ों की मेडिकल जांच तथा डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उनके पुनर्वास पर निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।