खितौला इसास स्मॉल फाइनेंस बैंक में 15 करोड़ की डकैती मामले में तीन आरोपी अब भी फरार हैं। आईजी प्रमोद वर्मा ने उनकी गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और मुख्य आरोपी से तीन किलो सोना बरामद किया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
खितौला इसास स्मॉल फाइनेंस बैंक में एक माह पहले हुई पंद्रह करोड़ की डकैती मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर आईजी ने तीस हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि वारदात में शामिल छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश दास को बिहार के गया से गिरफ्तार कर करीब तीन किलो का सोना भी बरामद किया है। करीब 12 करोड़ का सोना लेकर तीन आरोपी फरार हैं।
उल्लेखनीय है कि गत 11 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे खितौला तिराहा स्थित इसास स्माल फाइनेंस बैंक में हथियार बंद बदमाशों ने डकैती डालते हुए लगभग 15 किलो सोना और करीब छह लाख रुपये की नगदी लूटकर फरार हुए थे। जिनकी पतासाजी में पुलिस को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा था। पुलिस ने बैंक डकैती के स्थानीय आरोपी हेमराज लोधी, सोनू बर्मन, विक्की उर्फ विकास चक्रवर्ती, रहीस लोधी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बिहार एसटीएफ की सहयोग से इंद्रजीत सागर, राजेश कुमार दास उर्फ आकाश कुमार उर्फ पंकज को गया बिहार से गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी को न्यायालय के आदेश में न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर आईजी प्रमोद वर्मा ने मामले में फरार चल रहे आरोपी सुनील पासवान पिता नरेश पासवान उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम वनाही थाना आमस जिला गया बिहार, एवं गोलू पासवान पता राजाराम पासवान निवासी बलखेरा थाना आमस गया बिहार तथा बच्चू सिंह की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।