फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Crisis: जबलपुर में यहां हॉकर के घर से मिले दस सिलिंडर, इस एक्ट के तहत केस दर्ज; चेकिंग अभियान जारी

Sat, 14 Mar 2026 09:34 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के भेड़ाघाट क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक गैस हॉकर के घर से 6 घरेलू और 4 व्यवसायिक सिलिंडर सहित 47 गैस बुक जब्त की गईं। मामले में आरोपी के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हॉकर के घर से मिले दस सिलिंडर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के भेड़ाघाट के मीरगंज झिन्ना मोहल्ले में गैस सिलिंडरों की किल्लत के बीच एक हॉकर के घर से प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने दस गैस सिलिंडर व 47 गैस बुक जब्त की हैं। इनमें छह घरेलू गैस सिलिंडर और चार व्यवसायिक सिलिंडर शामिल हैं। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि किस तरह सिलिंडरों को ब्लैक में बेचा जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर राजस्व विभाग और खाद्य विभाग की टीम के साथ क्राइम ब्रांच एवं थाना भेड़ाघाट की संयुक्त टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी। जहां से सुनील पटेल, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम झिन्ना मोहल्ला मीरगंज भेड़ाघाट को हिरासत में लिया गया। उसके मकान से 6 घरेलू गैस सिलेंडर और 4 व्यवसायिक सिलिंडर व कई उपभोक्ताओं के नाम की कुल 47 गैस बुक बरामद हुईं।

पूछताछ में आरोपी ने क्या कहा?

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी सुनील पटेल ने बताया कि वह दीप गैस एजेंसी, संजीवनी नगर गुलौआ चौक में हॉकर का काम करता है। उसके पास ग्राम झिन्ना मीरगंज, आमा हिनौता, कूडन, शिल्पी नगर तथा भेड़ाघाट के उपभोक्ताओं के नाम की 47 गैस बुक उसके घर में रखी थीं।

ये भी पढ़ें- Ujjain News: केरल में हत्या और लूट करके भागी आरोपी महिलाएं उज्जैन में गिरफ्तार, 13 साल से थीं फरार

जांच में पाया गया कि सुनील पटेल ने उपभोक्ताओं के गैस सिलिंडर अपने घर में असुरक्षित तरीके से रखे हुए थे। इस पर कलेक्टर कार्यालय शाखा खाद्य विभाग के कुंजन सिंह राजपूत के लिखित प्रतिवेदन पर सुनील पटेल के विरुद्ध धारा 3, 7(3) ईसी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें