फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: बुजुर्ग से युवती ने 70 लाख ठगे, पहले बात की फिर बदनाम करने की धमकी देकर की ठगी, जानें मामला

Thu, 12 Dec 2024 11:59 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलुपर के 70 वर्षीय मसूद हुसैन खान से एक युवती और उसके साथियों ने 70 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित से पहले युवती ने बात की और फिर जाल में फंसाकर बार-बार रुपये ट्रांसफर कराए। रुपये भेजने से मना करने पर बदनाम करने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एयरपोर्ट पर सोना और डॉलर के साथ गिरफ्तार किए जाने का हवाला देकर सोनम नामक एक युवती ने शहर के एक वृद्ध से 70 लाख रुपये ठग लिए। नकली सीबीआई अधिकारी बनकर बदनाम करने की धमकी देकर वृद्ध को रकम जमा करने के लिए मजबूर किया गया। बाद में शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गोरखपुर थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा ने बताया कि साकार अपार्टमेंट के निवासी 70 वर्षीय मसूद हुसैन खान ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि करीब तीन महीने पहले फेसबुक चलाते समय उन्हें एक मैरिज ब्यूरो का विज्ञापन दिखा। वहां से उन्होंने एक लड़की का मोबाइल नंबर लिया। उस नंबर पर संपर्क करने पर लड़की ने अपना नाम सोनम यादव बताया और खुद को यूके निवासी बताया। 

बातचीत का सिलसिला बढ़ने पर एक दिन सोनम ने उन्हें बताया कि वह लंदन से दिल्ली आ रही है और उनके लिए गिफ्ट भी ला रही है। कुछ समय बाद सोनम ने दोबारा कॉल कर बताया कि उसके पास 55 लाख का सोना और डॉलर हैं, जिसके कारण उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे छुड़ाने के लिए रुपये देने होंगे। मसूद उसकी बातों में आ गए और राशि ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद सोनम और उसके साथियों ने ब्लैकमेल कर तीन महीने में लगभग 53 लाख रुपये अलग-अलग 29 बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए। जब मसूद ने पैसे देने से मना किया, तो उन्हें राहुल नाम के व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर तुम्हें बदनाम कर दिया जाएगा। डर के मारे मसूद ने और पैसे ट्रांसफर कर दिए। इस तरह ठगों ने मसूद से 70 लाख रुपये ठग लिए। 

लगातार बदनाम करने की धमकी के कारण मसूद डिप्रेशन में चले गए। उनकी हालत देखकर पत्नी ने उनसे पूछताछ की तो  उन्होंने पूरी बात बताई। इसके बाद उनकी पत्नी ने उन्हें समझाया कि वह ठगी का शिकार हुए हैं। पुलिस में शिकायत करनी चाहिए। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें