फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: शराब पीकर पत्नी से कर रहा था मारपीट, बेटे ने सीने में घोंपा चाकू, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

Wed, 07 Feb 2024 02:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur: जबलपुर में शराब के नशे में धुत व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। जिसके बाद नाबालिग बेटे ने मां को बचाने के लिए पिता के सीने में चाकू घोंप दिया। इधर घायल शराबी पिता की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गयी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर नाबालिग बेटे को हिरासत में लिया है।
 
विज्ञापन
बेटे ने सीने में घोंपा चाकू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएसपी अधारताल प्रियंका करचाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुहानी निवासी अनिल बंशकार उम्र 39 मजदूरी को काम करता था और शराब पीने का आदी था। शराब पीने की बात पर अक्सर उसका पति से विवाद होता था। मंगलवार की रात युवक शराब पीकर घर लौटा था। शराब के नशे में उसका पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के कारण पत्नी से मारपीट शुरू की दी।

विज्ञापन


नाबालिग बेटा बीच-बचाव करने आया तो पिता ने उसे धक्का दे दिया। जिसके बाद नाबालिग बेटे ने पिता के सीने पर चाकू से प्रहार कर दिया। चाकू सीने में लगने के कारण अजय बेहोश होकर गिर गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

चौथी के बाद पढ़ाई छोड़ दी
इस घटना के बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बेटे की उम्र लगभग 16 साल है और आर्थिक तंगी के कारण उसके कक्षा चौथी के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। आरोपी की उम्र के संबंध में स्कूल से दाखिल खारिज के दस्तावेज एकत्र किये जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें