फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: दो भाई नकली किन्नर बन रेल यात्रियों से करते थे वसूली, RPF से बचने के लिए अपनाते थे ये तरकीब

Fri, 29 Aug 2025 11:28 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

सोमनाथ-जबलपुर ट्रेन में किन्नर बनकर यात्रियों से जबरन वसूली करने वाले पन्ना निवासी दो सगे भाइयों को आरपीएफ ने पकड़ा। छह माह से वे नकली किन्नर बनकर सतना-इटारसी के बीच यात्रियों को धमकाते थे। आरपीएफ ने गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू की, जबकि उनके सहयोगियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
नकली किन्नर बनकर रेल यात्रियों से करते थे सगे भाई जबरन वसूली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन में किन्नर बनकर यात्रियों से जबरन वसूली करने वाले दो सगे भाइयों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। दोनों भाई सलवार सूट के नीचे लोवर-टीशर्ट पहनते थे। आरपीएफ टीम को देखकर वह सलवार सूट उतारकर लड़के बनकर यात्रियों के बीच बैठ जाते थे।

विज्ञापन


आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव कर्वे के अनुसार सोमनाथ-जबलपुर ट्रेन के किन्नरों के द्वारा नरसिंहपुर-श्रीधाम के बीच जबरन वसूली किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। आरपीएफ की टीम ने मदन महल स्टेशन में सर्चिंग करते हुए दोनों किन्नरों का पकड़ा था। आरपीएफ टीम को उनके किन्नर होने पर शक हुआ तो उन्हें थाने लाकर पूछताछ की।

ये भी पढ़ें- सार्थक से शादी करने भागी, करण को पति बना लिया; पांच दिन बाद लौटी श्रद्धा तिवारी ने चौंकाया
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वह दोनों सगे भाई हैं और मूलतः पन्ना जिले के निवासी हैं। उनका नाम उमेश कुमार दहायत तथा रजनीश कुमार दहायत है और वर्तमान में नरसिंहपुर जिले में किराये के मकान में रहते हैं। वे गत 6 माह से सतना से इटारसी के बीच नकली किन्नर बनकर यात्रियों के अवैध वसूली करते थे। रुपये नहीं देने पर वह यात्रियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट भी करते थे। उन्होंने बताया कि उनकी गुरु काजल किन्नर है और वह प्रतिदिन उन्हें पांच सौ रुपये देते हैं। इसके अलावा गंगा किन्नर भी उनकी साथी है।
विज्ञापन


आरपीएफ से बचने के लिए वे सलवार सूट के नीचे पुरुष के कपड़े पहनते थे। आरपीएफ की टीम चेकिंग पर आती तो बाथरूम में जाकर कपड़े बदलकर लड़के बन जाते और यात्री बनकर लोगों के बीच में बैठ जाते थे। आरपीएफ ने दोनों सगे को गिरफ्तार करते हुए विधि अनुसार कार्यवाही की। उनके सहयोगी दोनों किन्नरों की तलाश जारी है।

 

नकली किन्नर बनकर रेल यात्रियों से करते थे सगे भाई जबरन वसूली

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें