फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जबलपुर में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को खंभे से बांधकर पीटा

Wed, 12 Oct 2022 04:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में मंगलवार को पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इसके बाद आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। गांव में ही खंभे से बांधकर रखा। 
विज्ञापन
आरोपी को खंबे से बांधकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जब यह बात पता चली तो ग्रामीणों ने आरोपी को गांव में ही सड़क किनारे खंभे से बांधा और फिर खूब पिटाई की। उसे जूतों की माला तक पहनाई। मझगवां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। साथ ही अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।

विज्ञापन


मामला मंगलवार का है। एक पांच साल की बच्ची अपने घर के बाहर सहेलियों के साथ खेल रही थी। वहां बाराती कोल पहुंचा और उसने बच्ची को पटाखा दिलाने के बहाने साथ ले गया। वह उसे नदी की ओर से ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वह बच्ची को वहीं छोड़कर चला गया। दर्द से कराहते हुए बच्ची घर पहुंची और उसने मां को यह घटनाक्रम बताया।

पीड़िता की मां बच्ची को लेकर बाराती कोल के घर पहुंची। इस बीच इस घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई। लोगों ने बाराती कोल की तलाश शुरू की, जो उस समय गांव में ही था। जैसे ही वह मिला, लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसे सड़क किनारे खंभे से बांधा और खूब पिटाई की। जूतों की माला तक पहनाई। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि ग्रामीणों ने बाराती को खंभे से बांध रखा है तो पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर लोगों का गुस्सा शांत किया और आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें