फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: 53 साल का प्रोफेसर छात्रा को वॉट्सएप पर भेजता था अश्लील मैसेज, दो माह से कर रहा था परेशान

Wed, 09 Apr 2025 08:48 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

ओएफके गर्ल्स कॉलेज के प्रोफेसर अब्दुल करीम खान पर छात्रा को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप है। छात्रा की शिकायत पर प्रोफेसर के खिलाफ बीएनएस की धारा 75 व 78 में मामला दर्ज हुआ। विरोध में छात्र संगठन ने प्रदर्शन कर सख्त कार्रवाई व बर्खास्तगी की मांग की। 
विज्ञापन
प्रोफेसर की छेड़छाड़ से तंग आ गई छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओएफके गर्ल्स कॉलेज, खमरिया में अर्थशास्त्र पढ़ाने वाले प्रोफेसर अब्दुल करीम खान (53 वर्ष) के खिलाफ छात्रा ने अश्लील व्हाट्सएप मैसेज भेजने की शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा के अनुसार, प्रोफेसर द्वारा दो महीने से उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। समझाइश और चेतावनी के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता के समस्त दस्तावेज पेश करने के निर्देश, आदेश का पालन नहीं करने पर चेतावनी

खमरिया थाना प्रभारी सरोजिनी टोप्पो ने बताया कि छात्रा ने असाइनमेंट के लिए प्रोफेसर को अपना मोबाइल नंबर दिया था, जिसके बाद प्रोफेसर ने उसे अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया। छात्रा ने व्हाट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 और 78 के तहत मामला दर्ज किया है, हालांकि अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


इस घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा नेता आंचल मिश्रा के नेतृत्व में कॉलेज में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रोफेसर पहले भी कई छात्राओं को इसी तरह के संदेश भेज चुका है। परिषद ने मांग की है कि प्रोफेसर को तत्काल कॉलेज से बर्खास्त किया जाए और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेजों के लिए सरकार 1 रुपए में देगी 25 एकड़ जमीन

ग्वालियर में संगीत विश्वविद्यालय में भी प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप
कुछ दिन पहले ग्वालियर के राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के प्रो. साजन कुरियन मैथ्यु पर छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में झांसी रोड थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। कुछ दिनों पहले विवि में छात्राओं ने हंगामा कर आरोप लगाया था कि प्रो. मैथ्यु अभद्रता से बात करते हैं और मोबाइल पर मैसेज करते हैं। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी प्रदर्शन किया था। मामले में जांच समिति बना दी गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें