फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: जबलपुर से होकर बेलगावी-मऊ-बेलगावी के मध्य संचालित हो रही समर स्पेशल ट्रेन, अन्य जानकारियां जान लें

Tue, 08 Apr 2025 06:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Railway Summer Special Train: जबलपुर से होकर बेलगावी-मऊ-बेलगावी के मध्य समर स्पेशल ट्रेन संचालित हो रही है। यह ट्रेन पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जा रही है।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 07327/07328 बेलगावी-मऊ-बेलगावी के मध्य 06-06 ट्रिप समर स्पेशल ट्रेन चल रही है। यह समर स्पेशल ट्रेन पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जा रही है।

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 07327 बेलगावी से मऊ समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 06 अप्रैल 2025 से 11 मई 2025 तक प्रत्येक रविवार को बेलगावी स्टेशन से सुबह 11:30 बजे प्रस्थान कर, दूसरे दिन इटारसी सायं 17:00 बजे, जबलपुर रात 20:00 बजे, कटनी 21:33 बजे, सतना 23:00 बजे, पहुंचकर और तीसरे दिन सुबह 10:30 बजे मऊ स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07328 मऊ से बेलगावी समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 09 अप्रैल 2025 से 14 मई 2025 तक प्रत्येक बुधवार को मऊ स्टेशन से रात 20:00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सतना सुबह 08:05 बजे, कटनी 09:23 बजे, जबलपुर 10:40 बजे, इटारसी दोपहर 14:45 बजे पहुंचकर और तीसरे दिन सायं 17:00 बजे बेलगावी स्टेशन पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: सीएम हेल्पलाइन पर 17000 से ज्यादा शिकायतें, कलेक्टर की बढ़ी चिंता, अधिकारियों पर गिरेगी गाज
विज्ञापन


कोच कंपोजीशन: इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 21 कोच रहेंगे।
विज्ञापन


गाड़ी के हाल्ट: रास्ते में यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में लोन्डा जंक्शन, धारवाड़, श्री सिद्धरूधा स्वामी (हुबली) जंक्शन, बदामी, बागलकोट, आलमट्टि, विजयपुर, सोलापुर, कुर्डुवाडी जंक्शन, दौंड, अहमदनगर, कोपरगांव,  मनमाड जंक्शन, जलगांव, भुसावल जंक्शन, खन्डवा, इटारसी जंक्शन, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज और आजमगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी। रेल यात्रियों से अनुरोध है कि समर स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन वेबसाइट प्राप्त कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: कैबिनेट ने गाय के आहार का अनुदान 40 रुपये किया, पीपीपी मोड पर बनेंगी बृहद गौशालाएं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें