फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: कांग्रेस कार्यालय में बजरंग दल की तोड़फोड़ को लेकर CM शिवराज के खिलाफ प्रदर्शन, रविवार को मौन जुलूस

Sat, 06 May 2023 09:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस में बजरंग दल की तोड़फोड़ की घटना के विरोध में शनिवार की शाम शहर के मुख्य चौरहों पर मुख्यमंत्री शिवराज के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। वहीं, रविवार को पार्टी की ओर से गोलबाजार से मौन जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के जबलपुर में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य चौराहों पर मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। दरअसल, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बल्देवबाग स्थित कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की थी। रविवार को कांग्रेस पार्टी विरोध स्वरूप मौन जुलूस निकालेगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी घोषणा पत्र में बजरंग दल को आंतकी संगठन बताते हुए उस पर बैन लगाने की बात कही थी। इसके विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चार मई को बल्देवबाग स्थित कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की। उसके बाद कांग्रेस पार्टी की शिकायत पर पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज कर लिया था। एसएसपी कोतवाली प्रभात शुक्ला से मिली जानकारी के अनुसार तोड़फोड़ के अपराध में 10 व्यक्तियों को गिरफतार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की ओर से घटना के विरोध में शनिवार की शाम शहर के मुख्य चौरहों पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुलता जलाया गया। कांग्रेस पार्टी की ओर से रविवार सात मई को गोलबाजार से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जेपी अग्रवाल और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें