राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के जबलपुर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अखिल भारतीय राज्य न्यायिक अकादमी निदेशक रीट्रीट में शामिल हुए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में संबोधन के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि कोर्ट में लंबित मामलों की तेजी से सुनवाई करने के लिए न्यायमूर्तियों के प्रशिक्षण में विस्तार करने की आवश्यकता है। इसके अलावा न्यायिक और अर्ध-न्यायिक अधिकारियों को भी प्रशिक्षण देने की जरूरत है। ऐसा इसलिए ताकि लंबित मामलों के परिणाम जल्द आएं और लोगों को जल्द न्याय मिले। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि जिला कोर्ट में इसकी विशेष तौर पर जरूरत दिखाई देती है।