फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: लापता मां और उसकी बेटियों को तलाशने के लिए पुलिस को मिला समय, हाईकोर्ट में दायर की गई थी याचिका

Thu, 19 Sep 2024 02:41 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के शहपुरा थाना अंतर्गत राययाखेड़ा निवासी सिम्मी बाई द्वारा हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया था कि उसकी बेटी शीला और दोनों नाबालिग नातिनें लापता हैं। दामाद ने अपनी मौसी के साथ मिलकर उन्हें बेच दिया है।
विज्ञापन
high court
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दामाद पर मौसी के साथ मिलकर बेटी और नातिनों को बेचने का आरोप लगाते हुए जबलपुर हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की गई थी। याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से बताया गया कि लापता मां-बेटियों की तलाश जारी है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सरकार की तरफ से समय देने का आग्रह किया गया। हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सराफ की युगलपीठ ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई 11 नवंबर को निर्धारित की है।

विज्ञापन


जबलपुर के शहपुरा थाना अंतर्गत राययाखेड़ा निवासी सिम्मी बाई द्वारा हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया था कि उसकी बेटी शीला का विवाह दिलीप चौधरी से हुआ था। उसकी बेटी की दो नाबालिग बेटियां भी थीं। अप्रैल 2023 से उसकी बेटी और दोनों नाबालिग नातिनें लापता हैं। इस संबंध में शहपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि दामाद ने अपनी मौसी कविता चौधरी के साथ मिलकर उसकी बेटी और नातिनों को बेच दिया है। शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस अभी तक उनके बारे में कोई सुराग नहीं लगा पाई है। याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने स्थिति रिपोर्ट (स्टेटस रिपोर्ट) प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे।

पूर्व में हुई याचिका की सुनवाई के दौरान युगलपीठ को यह जानकारी दी गई थी कि पुलिस याचिकाकर्ता महिला पर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका वापस लेने का दबाव बना रही है। पिछली सुनवाई के दौरान युगलपीठ ने स्थिति रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे। याचिका की सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से स्थिति रिपोर्ट पेश करते हुए खोजबीन के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें