फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: स्पा सेंटर की आड़ में नाबालिग का दैहिक शोषण, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Tue, 05 Mar 2024 05:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

MP News: स्कूल का एग्जाम छोड़कर कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली दो छात्रों को स्पा सेंटर बुलाकर दैहिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी स्पा सेंटर संचालक के खिलाफ बलात्कार तथा पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संचालक एक किशोरी का रिश्ते में मौसा लगता है। परिजनों को रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए दस घंटे से अधिक जद्दोजहद करनी पड़ी। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएसपी कोतवाली रितेश कुमार शिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधारताल निवासी दो परिवार को सूचना मिली कि उनकी बेटियां कक्षा 12वीं का एग्जाम देने नहीं पहुंची है। दोनों छात्राएं घर से स्कूल ड्रेस पहनकर एग्जाम देने निकली थी। परिजनों ने पतासाजी की तो दोनों लड़कियों ने बताया कि वह मदन महल थाना स्थित सनराइज स्पा सेंटर गई थी। सनराइज स्पा सेंटर का संचालक आर्यन शर्मा एक छात्रा का रिश्ते में मौसा लगता था। स्पा सेंटर संचालक अपनी रिश्तेदार छात्रा को स्पा सेंटर में काम करने बुलाता था और उसे कमाई के लिए इंदौर भेजने का प्रलोभन दिया था।

विज्ञापन

 

सीएसपी रितेश कुमार ने बताया कि नाबालिग छात्रों ने बताया कि वह दो से तीन बार स्पा सेंटर गयी है। इस दौरान संचालक ने उनका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह ब्लैकमेल कर रहा था। इसके अलावा वह उन्हें अनैतिक कार्य करने के लिए इंदौर भेजने वाला था। वह इंदौर में अधिक रुपये मिलने का प्रलोभन दे रहा था। पुलिस ने देर रात आरोपी संचालक के खिलाफ देर रात एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी का इंदौर कनेक्शन
परिजन दोपहर दो बजे थाने पहुंचे थे और एफआईआर देर रात दर्ज होने के संबंध में उनका तर्क था कि रिश्तेदार पीड़ित छात्रा की मां तथा संचालक पहले दूसरी जगह संयुक्त रूप से स्पा सेंटर संचालित करते थे। पारिवारिक या व्यापारिक विवाद की जांच करने में समय लगने के कारण एफआईआर दर्ज करने में देर हुई। नाबालिग छात्रों ने वीडियो बनाने तथा अनैतिक कार्य के लिए इंदौर भेजने के आरोप लगाये है। पुलिस आरोपी के इंदौर कनेक्शन तथा वीडियो के संबंध में जांच कर रही है।

विज्ञापन


एफआईआर दर्ज कराने की मांग
पीड़ित नाबालिग छात्रों की पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं करने पर पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। एफआईआर दर्ज नहीं होने पर उन्होंने प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। दूसरी तरफ चर्चा थी कि प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी के स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा संगठन के लोग स्पा संचालक के पक्ष में दबाव बना रहे थे। पूर्व विधायक विनय सक्सेना का कहना है कि नियम अनुसार नाबालिग छात्राओं की एफआईआर तत्काल दर्ज की जानी चाहिए थी।

निष्पक्ष जांच की मांग
रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाने के लिए पुलिस ही छात्राओं व उनके परिजनों पर दबाव बना रही है। गली-गली में होटल संचालित हो रहे है,जिनकी जांच आवश्यक है। संबंधित विभाग गलियों तथा रहवासी क्षेत्र में होटल व स्पा सेंटर संचालित करने की अनुमति कैसे प्रदान कर सकता है। अनैतिक कार्य के लिए लड़कियों को शहर से इंदौर भेजे जाने की बात तथा सत्तारूढ़ पार्टी नेताओं के संरक्षण की बात सामने आई है,जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिये।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें