अमेरिका के न्यू जर्सी में रहने वाली 65 वर्षीय महिला के लिए आर्थिक तंगी वतन वापसी के लिए रोडा बनी हुई थी। उनके टूरिस्ट वीजा की अवधि भी समाप्त हो गई थी। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने सराहनीय प्रयास से वृद्ध महिला की वतन वापसी संभव हो सकी।
बरगी सीएसपी सुनील नेमा के अनुसार न्यू जर्सी निवासी वेनेजा आनंदा टूरिस्ट वीजा से साल 2019 में भारत आई थीं। भारत संस्कृति एवं आध्यात्मिक जानकारी प्राप्त कर वह देश के विभिन्न स्थानों में हीनिंग कैंप का आयोजन करती थीं। वे गत एक साल से बरगी क्षेत्र में किराये का मकान लेकर हीलिंग कैप का आयोजित करती थीं। आर्थिक तंगी के कारण वह अपने वतन वापस नहीं लौट पा रही थी। उनका टूरिस्ट वीजा भी जुलाई 2024 में समाप्त हो गया था। इस संबंध में जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने नियमानुसार कार्यवाही कर विदेशी महिला की वतन वापसी व्यवस्था करने निर्देश जारी किए थे। अमेरिकी दूतावास से संपर्क कर सभी आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर पूरी कर विदेशी महिला का एक्जिट परमिट तैयार कर फलाइट का टिकिट उपलब्ध करवाया गया। विदेशी महिला को दिल्ली एयरपोर्ट से न्यू जर्सी के लिए रवाया गया है।