फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: घर के बाहर मिट्टी और रंग फेंकने से मना करने पर हत्या, परिवार के अन्य सदस्यों के साथ की मारपीट

Sat, 15 Mar 2025 09:48 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

घर के बाहर मिट्टी और रंग फेंकने से मना करने पर हत्या का मामला सामने आया है। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट भी की गई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले में घर के बाहर मिट्टी और रंग फेंक कर बार-बार गंदा करने से मना करने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने परिवार के सदस्यों पर भी पत्थर तथा मुक्कों से मारपीट की। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक की सरगर्मी से तलाश प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने कुछ युवकों को अभिरक्षा में लिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कचरा जलाने से भड़की आग, मवेशियों को बचाने गए बुजुर्ग की मौत, भाई भी झुलसा

घमापुर थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिद्ध बाबा निवासी रामगोपाल कुशवाह उम्र 40 साल शुक्रवार की दोपहर घर के बाहर सफाई कर रहा था। इस दौरान होली खेल रही युवकों की टोली आती है और मिट्टी व रंग फेंक कर घर के सामने गंदगी कर देती है। रामगोपाल उन्हें चौराहे में जाकर होली खेलने के लिए कहा, जिस पर युवक विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगते हैं। विरोध करने पर नितेष अहिरवार चाकू से हमला कर रामगोपाल को घायल कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनियंत्रित होकर पलटते ही आग का गोला बनी कार, चालक की सूझबूझ से बची चार बच्चों की जान

उसकी पत्नी स्वाति कुशवाह, बेटा छोटू तथा बड़ा भाई दशरथ कुशवाह बीच-बचाव करने आते हैं तो नितेश और उसके साथी अनुज बेन उर्फ पीयूष, समीर दहायत, अनिकेत चौबे, क्रिश राजपूत मिलकर उनके साथ मुक्कों एवं पत्थर से हमला कर देते हैं, जिसके कारण उन्हें चोट आती है। राम गोपाल को गंभीर रूप से घायल होने के कारण उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया जाता है। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 103 (1), 109 (1), 115 (2), 3 (5) के तहत प्रकरण दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश प्रारंभ कर दी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें