फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी की चाकुओं से गोदकर हत्या, आपसी रंजिश बताई गई वजह

Mon, 30 Sep 2024 08:25 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

MP: जबलपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां शास्त्री पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गयी। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट बस स्टैंड स्थित शास्त्री पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गयी। मुख्य आरोपी बस स्टैंड में एजेंट का कार्य करता था और मृतक युवक का पड़ोसी था। दोनों के बीच आपसी रंजिश चल रही थी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार भटेरा चौकी के पीछे रहने वाला मोनू सोनी शास्त्री पेट्रोल पंप में कार्यरत था। वह आपराधिक प्रवृत्ति का युवक था और उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक अपराधिक प्रकरण दर्ज थे। उसके पड़ोस में रहने वाला राजेश चामलाटे बस एजेंट का काम करता था।

जिला मुख्यालय में बस स्टैंड स्थित शास्त्री पेट्रोल पंप पर रात्रिकालीन ड्यूटी पर कार्यरत मोनू सोनी नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गये। दोनों के बीच लगभग एक माह पूर्व विवाद हुआ था। विवाद के संबंध में एफआईआर भी दर्ज हुई थी। दरम्यानी रात मोनू पेट्रोल पंप के ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान राजेश चामलाटे अपने दो-तीन साथियों के साथ आया और पेट्रोल पंप के केबिन का दरवाजा तोड़कर मोनू पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गये। घायल युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश प्रारंभ की दी है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें