फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: नगर निगम का टैक्स कलेक्टर रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 17 Feb 2026 05:41 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur News: जबलपुर के रांझी जोन कार्यालय में टैक्स कलेक्टर चन्द्रभान नोनिया को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
गिरफ्तार टैक्स कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर नगर निगम के संभागीय जोन कार्यालय, जोन नंबर 10 रांझी में उस समय हड़कंप मच गया जब लोकायुक्त की टीम ने टैक्स कलेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। लोकायुक्त ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम जब्त कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया।

विज्ञापन


टैक्स कलेक्टर ने मांगी थी 5,000 की रिश्वत
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटेल ने बताया कि मानेगांव रांझी निवासी दीपक कुशवाहा (उम्र 30 वर्ष, पिता स्व. वशिष्ठ कुशवाहा) नजूल के मकान की टैक्स रसीद में पुराने धारक के स्थान पर पत्नी का नाम दर्ज करवाने के लिए नगर निगम रांझी जोन कार्यालय पहुंचे थे। कार्यालय में उन्होंने टैक्स कलेक्टर चन्द्रभान नोनिया से संपर्क किया, जो मूल रूप से ग्राम सचिव हैं, लेकिन वर्तमान में नगर निगम में टैक्स कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। पत्नी का नाम दर्ज करने के एवज में टैक्स कलेक्टर ने दीपक से रिश्वत के रूप में 5,000 रुपये मांगें। पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त में की थी।

3000 में तय हुई थी डील
जांच में पीड़ित की शिकायत सही पाई गई। दोनों के बीच रिश्वत की रकम 3,000 रुपये तय हुई। दीपक राशि लेकर जब कार्यालय पहुंचे, तो टैक्स कलेक्टर ने जैसे ही पैसे लिए, लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  उज्जैन में लव जिहाद! माथे पर तिलक, गले में तुलसी माला और किए दर्शन, कुछ ऐसे खुला पूरा राज
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत की रकम जब्त कर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1) ठ, 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया। ट्रैप दल में निरीक्षक उमा कुशवाह, निरीक्षक जितेन्द्र यादव, उप निरीक्षक शिशिर पांडेय और अन्य शामिल थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें