फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Bank Loot: बिहार STF के हाथ आया बैंक लूट का मास्टरमाइंड, तीन किलो सोना बरामद

Mon, 01 Sep 2025 02:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

बिहार एसटीएफ ने गया जिले से दो आरोपियों राजेश दास और इंद्रजीत दास को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3.112 किलो सोना बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। डकैती के दौरान बैंक से कुल 14.8 किलो सोना और पांच लाख रुपये ले जाए गए थे।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद किया गया माल। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर से 50 किलोमीटर दूर खितौला स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में 14 करोड़ की डकैती के मामले में जबलपुर पुलिस को बड़ा अपडेट मिला है। इस डकैती में झारखंड की गैंग भी शामिल थी, जिसके पांच सदस्य घटना के बाद सोना और नकदी लेकर फरार हो गए थे। मामले में कार्रवाई करते हुए बिहार एसटीएफ ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों को बिहार से जबलपुर लाया गया है। बैंक से 14 किलो 800 ग्राम सोना और पांच लाख रुपये लूटे गए थे। 

विज्ञापन


बता दें कि जबलपुर की इस बड़ी डकैती के तार बिहार से जुड़े पाए गए थे। इसके बाद डीएसपी आनंद कुमार के नेतृत्व में STF की विशेष टीम गठित की। पहले से गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान गया जिले से दो को दबोचा गया। राजेश दास उर्फ आकाश दास, निवासी डोभी थाना क्षेत्र के बीजा टोला और दूसरा इंद्रजीत दास उर्फ सागर, निवासी शेरघाटी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 3.112 किलो सोना बरामद हुआ है, जिसकी कीमत बाजार में करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपियों को लेकर बिहार गई जबलपुर पुलिस अब लौट रही है।

ये है घटना
गौरतलब है कि खितौला थाना अंतर्गत स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा में 11 अगस्त सोमवार की सुबह 8.50 बजे हेलमेट पहनकर पहुंचे तीन युवकों ने पिस्टल के बल पर लॉकर में रखा लगभग 15 किलो सोना तथा पांच लाख रुपये की डकैती डाली है। तीनों आरोपी युवकों के दो साथी मोटरसाइकिल लेकर खड़े हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मोटरसाइकिल में बैठकर फरार हो गये थे। घटना के समय फाइनेंस बैंक में सिर्फ चार कर्मचारी ही मौजूद थे। आरोपी युवकों ने 20 मिनट में वारदात को अंजाम दिया गया था। सीसीटीवी कैमरा फुटेज के अनुसार आरोपी ने हाईवे छोड़कर मझौली रोड पर गये थे और इंद्राना में कपड़े बदले।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Mobile Explosion: शिक्षक की जेब में धुआं देख चिल्लाए बच्चे, निकाल पाते उससे पहले ही फट गया फोन, बुरी तरह घायल
विज्ञापन


गैंग के सदस्य अपने साथ ले गए थे सोना
झारखंड गैंग के सदस्य डकैती का सोना अपने साथ ले गये थे। उन्होंने गिरफ्तार किये गये आरोपियों को आश्वासन दिया था कि जेवरात बेचने में पकडे़ जाने का डर है। इसलिए वह सोने को बिस्किट के रूप में तब्दील कर उनका हिस्सा भिजवा देंगे। झारखंड गैंग के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीम बनाई थीं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें