फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ARTO व उनकी पत्नी की जांच रिपोर्ट पेश करो, लोकायुक्त के विशेष न्यायाधीश के ईओडब्ल्यू एसपी को निर्देश

Mon, 16 Jan 2023 11:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

 एआरटीओ संतोष पाल व उनकी पत्नी रेखा पाल के खिलाफ अधिवक्ता धीरज कुकरेजा व स्वप्निल सराफ ने एक परिवाद न्यायालय में दायर किया था। जिसमें कहा गया था कि अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एआरटीओ संतोष पाल ने जमकर भ्रष्टाचार किया। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन कार्यालय में जबलपुर में पदस्थ रहे एआरटीओ संतोष पाल व उनकी पत्नी रेखा पाल के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण के तहत प्रकरण दर्ज किए जाने को लेकर दायर परिवाद को लोकायुक्त की अदालत ने काफी गंभीरता से लिया। विशेष न्यायाधीश अमजद अली की अदालत ने पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो को 20 फरवरी 2023 को न्यायालय के समक्ष आरोपी दंपत्ति के खिलाफ जांच रिपोर्ट अनिवार्य रूप से पेश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एआरटीओ संतोष पाल व उनकी पत्नी रेखा पाल के खिलाफ अधिवक्ता धीरज कुकरेजा व स्वप्निल सराफ ने एक परिवाद न्यायालय में दायर किया था। जिसमें कहा गया था कि अपने पद  का दुरुपयोग करते हुए एआरटीओ संतोष पाल ने जमकर भ्रष्टाचार किया, शिकायत के बावजूद भी कोई कार्रवाई न होने पर यह परिवाद दायर किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अदालत ने ईओडब्ल्यू को जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें