फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जबलपुर पहुंचे सीएम मोहन यादव, कांग्रेस पर कसा तंज- महानगरों में नहीं मिल रहा उन्हें उम्मीदवार

Thu, 21 Mar 2024 09:27 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर

सार

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को जबलपुर पहुंचे। वहां उन्होंने मीडिया से चर्चा में कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही भाजपा की बड़ी जीत के दावे भी किए। 
विज्ञापन
जबलपुर में सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जनता सिर्फ और सिर्फ भाजपा के साथ है, कांग्रेस को महानगरों में उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। भाजपा प्रदेश की सभी 29 सीट में जीत दर्ज करेगी।' यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने वीरांगनाओं के बलिदान को नमन व स्मरण किया। देशभर में भाजपा द्वारा पहला नॉमिनेशन सीधी लोकसभा सीट पर रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर दाखिल किया गया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं, इसलिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाई है। इससे यह साफ है कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। भाजपा मध्यप्रदेश में न केवल क्लीन स्वीप करेगी, बल्कि प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएगी।

सीएम यादव ने कहा कि साल 2014 में प्रदेश में कांग्रेस दो सीट जीती थी। साल 2019 में एक सीट जीत पाई थी। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार चार सौ के पार का नारा दिया है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनता प्रदेश की सभी सीट पर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें