फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कार पार्किंग विवाद पर भाजपा नेता ने महिला को जड़ा थप्पड़, पीड़िता की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस

Sat, 21 Jan 2023 09:26 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

bjp leader slapped woman: पीड़ित महिला ने लिखित शिकायत में बताया कि उन्होंने गाड़ी हटाने के लिए कई बार हाॅर्न बजाया। इसके बाद भी भाजपा नेता ने अपने वाहन को नहीं हटाया। जिसके बाद वह खुद उतरकर उनके पास गई और दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान भाजपा नेता ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। 
विज्ञापन
भाजपा नेता ने महिला को जड़ा थप्पड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में एक महिला ने पार्किंग विवाद पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में महिला की लिखित शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गोरखपुर क्षेत्र की सीएसपी प्रतिष्ठा राठौर ने बताया कि रामपुर स्थित जीआरसी मेस के सामने शरद चैहान का घर है। उनकी बेटी ख्याति चौहान ब्यूटीशियन है और उनकी शादी सेना में मेजर तन्मय अग्रवाल से हुई थी। महिला उदयपुर से अपने घर आई हुई थी। गुरुवार की शाम महिला अपनी कार से बाजार गई थी। लौटते समय उसने देखा कि घर के सामने भाजपा नेता राममूर्ति मिश्रा ने अपनी चौपहिया वाहन खड़ी कर रखी है।

विज्ञापन


महिला ने लिखित शिकायत में बताया कि उन्होंने गाड़ी हटाने के लिए कई बार हाॅर्न बजाया। इसके बाद भी भाजपा नेता ने अपने वाहन को नहीं हटाया। जिसके बाद वह खुद उतरकर उनके पास गई और दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान भाजपा नेता ने उसे थप्पड़ मार दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज एकत्र किए जा रहे हैं। साक्ष्य के आधार पर दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें