ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक प्रबंधक को साढ़े तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक प्रबंधक को साढ़े तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। बिल भुगतान के लिए घूस मांगी थी। लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
लोकायुक्त की निरीक्षक रेखा प्रजापति ने बताया कि मां शीतला स्व सहायता समूह ग्राम पनबिहरी विकासखंड लालबर्रा ने शिकायत की थी कि त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान चाय-नाश्ता और भोजन की बकाया राशि 57 हजार रुपये के भुगतान लंबित था। जिसे जारी करने के एवज में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक प्रबंधक नरेन्द्र सोनवाने चार हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।
शिकायतकर्ता महिला ने गुरुवार को कार्यालय जाकर रिश्वत की राशि साढ़े तीन हजार रुपये सहायक प्रबंधक को दी। तभी लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।